फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठा थाने में हंगामा, बिक्रम मजीठिया समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Nivedita Updated Mon, 01 Jun 2026 12:53 PM IST

मजीठा थाने में पुलिस हिरासत से एक आरोपी को छुड़ाने के कथित प्रयास को लेकर पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग थाने में जबरन घुस गए और पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। अमृतसर देहात के एसएसपी सुहेल मीर कासिम ने रविवार को बताया कि थाना मजीठा में दर्ज एफआईआर नंबर 90 के तहत गिरफ्तार किए गए सोहियां कलां निवासी जोबनप्रीत सिंह से पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकत्र हो गए। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए थाने में प्रवेश किया और हिरासत में मौजूद आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने थाने के कमरों में जाकर रिकॉर्ड और केस फाइलों से छेड़छाड़ की तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कई लोगों की पहचान कर ली है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। एसएसपी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें