पंजाब में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हुई है। अमृतसर के अजनाला रोड बाईपास पर 18 टायरों वाला एक ट्राला बैक करते समय अनियंत्रित हो गया और सड़क से गुजर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां और बेटा भी शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त फिलहाल पुलिस कर रही है। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है।