अमृतसर में एसजीपीसी द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान मनदीप कौर को सम्मानित किया गया। मनदीप कौर ने कनाडा में टीचर लाइसेंस प्राप्त किया है। मनदीप कौर ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई एसजीपीसी के कॉलेज से पूरी की। नवंबर महीने में उन्हें कनाडा में टीचर लाइसेंस मिला, जिसके बाद एसजीपीसी ने उन्हें सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि कनाडा में टीचर लाइसेंस हासिल करना आसान नहीं है। बच्चों से जुड़े पेशे के कारण वहां दस्तावेजों की कड़ी जांच और प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में करीब तीन साल का समय लगा।