फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं से एसजीपीसी ने मांगे पासपोर्ट

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने पासपोर्ट जमा कराने की अपील की है। एसजीपीसी के सचिव बलविंदर सिंह कालवा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी एक बड़ा जत्था पाकिस्तान भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर 2026 को श्री अमृतसर साहिब से जत्था रवाना होगा, जो गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेगा। 24 नवंबर को गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व देश-विदेश से पहुंचने वाली संगत की मौजूदगी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। एसजीपीसी ने यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं से 10 अगस्त तक अपना पासपोर्ट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट आकार का फोटो एसजीपीसी कार्यालय में जमा कराने को कहा है। इस संबंध में गुरुद्वारों के प्रबंधकों और एसजीपीसी सदस्यों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में संगत को जानकारी देने के लिए पत्र जारी किए गए हैं। बलविंदर सिंह कालवा ने बताया कि दस्तावेज समय पर एकत्र करने का उद्देश्य वीजा, सुरक्षा जांच और अन्य सरकारी औपचारिकताओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करा दें, ताकि यात्रा प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें