फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन लॉ कॉलेज गोलीकांड, आरोपी छात्र प्रिंस राज की मौत

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Feb 2026 04:18 PM IST

तरनतारन के लॉ कॉलेज में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अपनी ही कक्षा की छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले छात्र प्रिंस राज की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद प्रिंस राज ने खुद को भी गोली मार ली थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर था। बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। रेजिडेंट डॉक्टर चंद्र प्रकाश ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं किया गया है, क्योंकि न तो परिजन पहुंचे हैं और न ही पुलिस अधिकारी। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें