फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर मुद्दे पर सुखबीर बादल के बयान महज बयानबाजी- कुलदीप सिंह धालीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने मीडिया से बातचीत में सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अटारी में गैंगस्टरवाद खत्म करने को लेकर दिए जा रहे बयान महज राजनीतिक ड्रामेबाजी हैं और जनता अब ऐसे दावों को गंभीरता से नहीं लेती। धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग समझदार हैं और उन्हें अकाली दल की नीतियों की हकीकत मालूम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल के दौरान ऐसी नीतियां अपनाई गईं, जिनसे हजारों युवा गलत राह पर चले गए। उन्होंने कहा कि अकाली सरकारों के समय युवाओं को गैंगस्टरवाद और हिंसा की ओर धकेला गया। धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल की भारतीय जनता पार्टी के साथ नजदीकियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए अकाली दल भाजपा के साथ गठजोड़ करता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा दिखाई देता है, लेकिन जब बात किसानों और पंजाब के अधिकारों की आती है तो चुप्पी साध लेता है। उन्होंने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताते हुए अकाली दल से स्पष्ट रुख की मांग की। इसके अलावा धालीवाल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और 328 स्वरूपों से जुड़े मामले पर भी सुखबीर बादल से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय और पंजाब के लोग इन मुद्दों को नहीं भूले हैं। धालीवाल ने दावा किया कि 2027 में पंजाब में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें