फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजासांसी के गांव में नीची बिजली तारों से पराली बेलर में लगी आग

विधानसभा क्षेत्र राजासांसी के गांव भिट्टेवड्ड में नीची बिजली तारों के कारण एक किसान के पराली बेलर में भीषण आग लग गई, जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। किसान सरबजीत सिंह ने बताया कि गांव से गुजर रही बिजली की तारें काफी नीचे हैं। इस संबंध में वह कई बार बिजली विभाग और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। सरबजीत सिंह के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की। यदि गांववासी समय पर नहीं पहुंचते तो नुकसान और अधिक हो सकता था। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान ने प्रशासन से हुए नुकसान का मुआवजा देने और गांव में नीची बिजली तारों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें