फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में सरदार तेजा सिंह समुंदरी के जीवन पर विशेष सेमिनार

Nivedita Updated Mon, 04 May 2026 03:58 PM IST

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आज सरदार तेजा सिंह समुंदरी के जीवन और योगदान पर आधारित एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान समुंदरी जी की जीवनी पर आधारित पुस्तक का अंग्रेज़ी संस्करण भी जारी किया गया, जिसके माध्यम से उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक योगदान को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। सेमिनार में विभिन्न वक्ताओं ने सरदार तेजा सिंह समुंदरी के जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्हें एक ऐसे महान व्यक्तित्व के रूप में याद किया गया, जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर समाज सेवा, शिक्षा और कौमी हितों के लिए खुद को समर्पित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें