फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा साजना दिवस पर हरमंदिर साहिब में विशेष आयोजन, दीपमाला व आतिशबाजी की तैयारी

Ankesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 04:03 PM IST

हरमिंदर साहिब में खालसा साजना दिवस और वैसाखी के पावन अवसर पर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक दिन को समर्पित विशेष गुरमत समागम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में संगत पहुंच रही है। सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा ने संगत को इस पावन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि अकाल तख्त साहिब में विशेष अमृत संचार करवाया जा रहा है। उन्होंने संगत से अपील की कि अधिक से अधिक लोग अमृत छककर खालसा पंथ का हिस्सा बनें और सिख मर्यादा को अपनाएं। उन्होंने बताया कि दिनभर गुरमत समागम चलते रहेंगे, वहीं शाम को विशेष रौनक रहेगी। श्री रहिरास साहिब के पाठ के बाद भव्य दीपमाला की जाएगी और आकाश में आकर्षक आतिशबाजी भी होगी, जो इस पर्व की खुशी को और बढ़ाएगी। संगत की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अंत में मैनेजर ने संगत को “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” का संदेश देते हुए गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें