फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के मद्देनज़र अमृतसर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान

Ankesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 11:21 AM IST

होली पर्व को देखते हुए जीआरपी और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से अमृतसर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और खड़ी रेलगाड़ियों की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा बलों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें