फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम भगवंत मान के खिलाफ सिख संगठनों ने खोला मोर्चा, अकाल तख्त साहिब में पेश होने की मांग

Nivedita Updated Sat, 27 Jun 2026 02:43 PM IST

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न सिख संगठनों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होकर माफी मांगने की मांग की है। शनिवार को अमृतसर में आयोजित प्रेस वार्ता में नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। नेताओं का दावा है कि मुख्यमंत्री की वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई गई, जिसमें वीडियो के असली होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय मौजूद रहे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इस संबंध में शपथपत्र सौंपे हैं। उन्होंने मांग की कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। शिरोमणि अकाली दल (अ) के नेताओं ने कहा कि इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब जो भी फैसला करेगा, सिख समुदाय उसका सम्मान करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि धार्मिक स्थलों और मीरी-पीरी की परंपरा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही पंजाब सरकार से धार्मिक मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल बंद करने और मुख्यमंत्री से अपनी कथित गलती स्वीकार कर श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें