फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के सिख सांसदों ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:15 AM IST

कनाडा से आए सिख सांसदों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अमृतसर स्थित सिखों के केंद्रीय तीर्थ स्थल श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और सरबत के भले की अरदास की। प्रतिनिधिमंडल में जसराज सिंह हालण (कंजर्वेटिव पार्टी के शैडो वित्त मंत्री), अमरप्रीत सिंह गिल और दलविंदर सिंह गिल शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने किया। इस अवसर पर धामी ने कहा कि विदेशों में बसे सिख न केवल राजनीति में सफलता हासिल कर रहे हैं, बल्कि अपने गुरसिखी स्वरूप को भी संजोए हुए हैं। मीडिया से बातचीत में सांसदों ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे पूर्ण गुरसिखी स्वरूप में कनाडा की संसद में खड़े होकर मानवता की भलाई की बात करते हैं। उन्होंने बताया कि कनाडा में सिख समुदाय ने उच्च स्तर के शिक्षण संस्थान स्थापित किए हैं, जहां पढ़ाई के साथ गुरमत और कीर्तन की शिक्षा भी दी जाती है। डॉ. चीमा ने पंजाबी युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए ‘कल्चरल एक्सचेंज’ कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में प्रतिनिधिमंडल को सिरोपा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें