फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार तेजा सिंह समुंदरी की शताब्दी पर एसजीपीसी का विशेष समागम

Nivedita Updated Thu, 16 Jul 2026 01:42 PM IST

गुरुद्वारा सुधार लहर के महान योद्धा और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रमुख नेताओं में शामिल सरदार तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर एसजीपीसी की ओर से विशेष धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसजीपीसी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार तेजा सिंह समुंदरी हॉल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद पूरे दिन गुरमति समागम, कीर्तन और विचार गोष्ठियों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सरदार तेजा सिंह समुंदरी ने गुरुद्वारा सुधार आंदोलन, साका ननकाना साहिब और गुरु के बाग जैसे ऐतिहासिक मोर्चों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके शांत और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण कई गुरुद्वारों का प्रबंधन बिना किसी टकराव के पंथ को प्राप्त हुआ। काहलवां ने बताया कि सिख विरोधी शक्तियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लाहौर जेल में बंद कर दिया था। अदालत में पेशी के दौरान उन्होंने पूरी दृढ़ता से अपना पक्ष रखा, लेकिन उसी दौरान हृदयाघात होने से उन्होंने शहादत प्राप्त की। उन्होंने बताया कि शताब्दी समागम में सरदार तेजा सिंह समुंदरी के परिवार के सदस्य भी विशेष रूप से शामिल होंगे। एसजीपीसी ने देश-विदेश की संगत से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में समागम में पहुंचकर महान सिख योद्धा को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनकी कुर्बानी से प्रेरणा लें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें