फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस-पैरामिलिट्री तैनात

अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों सहित श्री हरिमंदिर साहिब की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस और पैरामिलिट्री बलों के जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहनों पर पैनी नजर रख रही हैं। शहर के विभिन्न चौकों, प्रवेश द्वारों और धार्मिक स्थलों के आसपास नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, हरिमंदिर साहिब परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जांच के दौरान धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें