नगर सुधार ट्रस्ट के जेई की ओर से सफाई मजदूरों को जाति सूचक शब्द बोलने के विरोध में आज सफाई मजदूर यूनियन के साथ वाल्मीकि समाज ने हरतेज अस्पताल के बाहर धरना लगाकर एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया। हालांकि मुलाजिमों को समझाने के लिए पुलिस अफसर के अलावा नगर सुधार ट्रस्ट के अफसर मौजूद रहे। लेकिन मजदूर यूनियन के प्रधान साहिब सिंह ने कहा कि जब तक पुलिस जातिसूचक बोलने वाले ट्रस्ट के जेई के खिलाफ केस दर्ज नहीं करते तब तक वह संघर्ष जारी रखेगे। वहीं रोड जाम होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बन गई। इस कारण ट्रैफिक पुलिस को रूट डाइवट करने पड़े।