शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के दिवंगत पार्षद हरजिंदर सिंह के घर जाकर शोक संतृप्त परिवार को आश्वासन दिया कि अकाली दल उन्हे न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगा । साथ ही सरकार से परिवार को मुआवजे दिए जाने की अपील की है। सुखबीर ने परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद कहा कि हरजिंदर सिंह के कत्ल के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। सरकार जानती थी कि उसे मारने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन उसे बचाने के लिए कुछ भी नही किया गया। वह ड्रग माफिया के हाथों मारा गया, जिसका वह विरोध कर रहा था, इसीलिए परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए।