फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन दबाने की कोशिश कर रही मान सरकार- सरवन सिंह पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया है कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसान-मजदूर लहर पर हमला कर रही है और आंदोलन को रोकने की कोशिश कर रही है। पंधेर ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्वक संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार प्रशासनिक दबाव बनाकर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थलों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं और कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर डराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान संगठन अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे और किसी भी दबाव में नहीं आएंगे। पंधेर ने कहा कि यदि सरकार ने दमनकारी रवैया नहीं बदला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें