फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी और किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ चंडीगढ़ में किसानों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछारों के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा बाबा बकाला में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए किसानों पर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों और किसानों की कमर तोड़ दी है। वहीं दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान रणजीत सिंह कलेर बाला ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को नहीं माना गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें