फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंडियाला गुरु में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने 36 घंटे में दबोचा

जंडियाला गुरु के शेखूपुरा मोहल्ले में एक मकान पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी पुत्र मंगल सिंह निवासी ज्योतिसर के रूप में हुई है। एसएचओ हरपाल सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जानियां मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर की मैगजीनयुक्त पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार लवप्रीत सिंह के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शेखूपुरा मोहल्ले में जिस मकान पर फायरिंग हुई थी, वह बलजीत सिंह उर्फ बुली का है, जो इस समय अमृतसर जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि जेल के भीतर बुली और साजन इलियास काना के बीच हुए विवाद के बाद साजन इलियास काना ने अपने साथियों से बुली के घर पर फायरिंग करवाई थी। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें