फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठा में अकाली नेता के घर पहुंची पुलिस, गेट पर कुत्ते ने रोका रास्ता; वीडियो वायरल

मजीठा में शिरोमणि अकाली दल के नेता के आवास पर पुलिस पहुंचने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज में कुछ पुलिसकर्मी और अन्य लोग बिक्रम मजीठिया के करीबी अकाली नेता के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक पालतू कुत्ता भी गेट के पास मौजूद लोगों को रोकता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस अकाली नेता को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अकाली दल के समर्थकों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के तहत कार्रवाई की जा रही है, जबकि पुलिस की ओर से अभी तक पूरे घटनाक्रम पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों की उत्सुकता बनी हुई है और सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें