गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब से थाना बी-डिवीजन तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों गंभीर यातायात समस्या और विवाद का केंद्र बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर बैटरी रिक्शा चालकों द्वारा अवैध रूप से रिक्शे खड़े कर देने से जहां आम लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बैटरी रिक्शा चालक अपनी गाड़ियां सीधे दुकानों के सामने खड़ी कर देते हैं, जिससे ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों के अनुसार, जब वे रिक्शा चालकों को हटने के लिए कहते हैं तो वे सहयोग करने के बजाय बदतमीजी और दबंगई पर उतर आते हैं।