फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: छेहरटा बाजार में लावारिस कार मिलने से फैली दहशत, अंदर ड्रम और तार मिलने से बढ़ी चिंता

छेहरटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छेहरटा बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लावारिस हालत में खड़ी कार मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। कार के सभी शीशे काले थे और अंदर ड्रम तथा तार पड़े होने के कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में कमांडो फोर्स की गश्त के दौरान यह संदिग्ध कार देखी गई। प्रारंभिक जांच में ड्रम शराब के हो सकते हैं, लेकिन कार में तारों की मौजूदगी को देखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कार को छोड़कर जाने वाला व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। दुकानदारों का कहना है कि दोपहर करीब 2 बजे से यह कार वहां खड़ी थी और सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। एक दुकानदार ने बताया कि उसकी मीट की दुकान के सामने यह कार खड़ी थी, जिससे लोग सहमे हुए थे। हाल ही में खासा इलाके में आर्मी कैंप के बाहर हुए धमाके के बाद इस तरह की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि कार की गहन जांच की जा रही है और मालिक का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। फिलहाल, इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों ने प्रशासन से तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें