फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, अमृतसर देहाती में 90 से अधिक गिरफ्तार

पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ जारी है। इसी कड़ी में अमृतसर देहाती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 90 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर शुरू किए गए 72 घंटे के इस विशेष ऑपरेशन में करीब 12 हजार पुलिसकर्मियों को मैदान में उतारा गया है। इनमें से लगभग 2 हजार पुलिसकर्मी गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों और उनसे जुड़े परिवारिक सदस्यों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। इस संबंध में अमृतसर देहाती के एसएसपी सुहेल मीर ने मीडिया को बताया कि डीजीपी के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में ऑपरेशन प्रहार को पूरी ताकत से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिन विभिन्न गैंगस्टर गिरोहों से जुड़े करीब 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें गैंगस्टरों को लॉजिस्टिक सहायता, पनाह और अन्य सहयोग देने वाले लोग भी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि आज भी लगभग 50 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैंगस्टर नेटवर्क मास्टरमाइंड, लॉजिस्टिक सपोर्ट और शूटर जैसे कई स्तरों पर काम करता है, जिन्हें तोड़ने के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें