अमृतसर नगर निगम की 85 वार्ड के चुनावों के लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है और शहर के चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी है। नगर निगम की हद में आते हर एक वार्ड के बूथों पर भी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस तहत तीन हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को बूथों की सुरक्षा व शहर की घेराबंदी पर तैनात किया गया है। पूरे शहर में कुल 110 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर नाकाबंदी कर दी गई है। पीसीआर की 90 टीमों को तैनात किया गया है। जो घटनास्थल पर सूचना मिलने के तुरंत पांच मिनट के भीतर पहुंच जाएंगी। उधर, शुक्रवार की शाम सीपी कार्यालय की तरफ से शातमंय तरीके से चुनाव कराने की एवेज में शरारती तत्वों और पुराने अपराधियों को हिरासत में लेने के आदेश जारी किए गए हैं।