फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बढ़ते कैंसर के मामलों पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने जताई चिंता

Nivedita Updated Wed, 08 Apr 2026 04:07 PM IST

सांसद गुरजीत औजला ने अमृतसर में तेजी से बढ़ रहे कैंसर मामलों पर गहरी चिंता जताई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पहले कैंसर के मामले मुख्य रूप से औद्योगिक शहरों में सामने आते थे, लेकिन अब अमृतसर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है। औजला के अनुसार, कैंसर के बढ़ते मामलों के पीछे तीन मुख्य कारण हैं—खाद्य पदार्थों में मिलावट, पर्यावरण प्रदूषण और भूमिगत पानी की खराब गुणवत्ता। उन्होंने आरोप लगाया कि दूध, पनीर समेत कई खाद्य वस्तुओं में नकली और हानिकारक तत्व मिलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक कचरा और सीवरेज का पानी पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है, जबकि भूमिगत जल में खतरनाक तत्व मिल चुके हैं, जिससे पीने का पानी भी सुरक्षित नहीं रह गया है। सांसद ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने फूड सेफ्टी विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। औजला ने मीडिया और आम जनता से अपील की कि इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि सरकार को जवाबदेह बनाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें