श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने घोषणा की है कि 24 जुलाई से श्री अकाल तख्त साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से तख्त श्री दमदमा साहिब तक निकाला जाएगा और इसे पूरा होने में लगभग दस दिन लगेंगे। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि यह मार्च सिख इतिहास, परंपराओं और गुरु साहिबानों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने संगत से इस धार्मिक यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक श्रद्धालु खालसा मार्च में शामिल होकर गुरु घर की सेवा और पंथक एकता का संदेश मजबूत करें। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़ी संख्या में संगत इस मार्च का हिस्सा बनेगी और पूरे मार्ग में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इसका स्वागत करेगी। मार्च के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक दीवान और संगत के साथ संवाद भी आयोजित किए जाएंगे।