फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसाई जोश के साथ तीसरे दिन आगे बढ़ा मीरी-पीरी खालसा मार्च, गोइंदवाल साहिब के लिए हुआ रवाना

श्री अकाल तख्त साहिब से आरंभ हुआ मीरी-पीरी खालसा मार्च शनिवार को तीसरे दिन पूरे खालसाई जोश और धार्मिक उत्साह के साथ अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ। गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, तरनतारन से शुरू हुआ यह मार्च श्री गोइंदवाल साहिब की ओर बढ़ा। रवाना होने से पहले गुरुद्वारा साहिब में आयोजित दीवान में बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरकर गुरमत विचारों का श्रवण किया। दीवान के दौरान सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी राजदीप सिंह ने गुरबाणी की व्याख्या करते हुए संगत को गुरु साहिबानों के उपदेशों से जुड़ने का संदेश दिया। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भी संगत को संबोधित किया। कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख कौम का सर्वोच्च तख्त है, जहां से गुरु साहिब ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े होने तथा सत्य और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मीरी-पीरी दिवस को समर्पित इस खालसा मार्च का उद्देश्य युवाओं और संगत को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ना तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें