फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पहुंच सत्कार कमेटी ने साैंपा ज्ञापन

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 05:09 PM IST

ऑल इंडिया श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के नेता बलबीर सिंह मुच्छल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचकर जत्थेदार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसजीपीसी के प्रबंधों और पावन स्वरूपों की छपाई में कथित बड़ी लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। कमेटी ने दावा किया कि श्री रामसर साहिब स्थित प्रेस में छप रहे स्वरूपों में लगभग 4700 पाठ भेद पाए गए हैं। उनका कहना है कि सिहारी, बिहारी और औंकार संबंधी त्रुटियां सिख मर्यादा के विपरीत हैं। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने और संबंधित प्रेस की छपाई पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा, गोइंदवाल साहिब में बिर्ध स्वरूपों की अग्नि-भेंट प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुरु घरों की जमीन बिक्री के मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ पुलिस जांच की मांग भी उठाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें