फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ खालसा दीवान के सदस्यों को देनें होंगे अमृतधारी होने के प्रमाण पत्र

चीफ खालसा दीवान के सदस्यों को अब अमृतधारी होने के प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे। यह फैसला श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के दौरान लिया गया। चीफ खालसा दीवान के प्रधान इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि गलत जानकारी देने वाले सदस्यों की सदस्यता भी रद्द की जा सकती है। हाल ही में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से चीफ खालसा दीवान के प्रधान समेत कुछ सदस्यों को तलब किया गया था। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए और अमृतधारी तथा गैर-अमृतधारी सदस्यों संबंधी अपना स्पष्टीकरण दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि अब सभी सदस्यों से अमृत छकने के प्रमाण पत्र मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले सदस्यों द्वारा फार्म में दी गई जानकारी के आधार पर ही यह मान लिया जाता था कि कौन अमृतधारी है और कौन नहीं, लेकिन अब प्रमाण के तौर पर सर्टिफिकेट देना जरूरी होगा। निज्जर ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों जैसे कानपुर, दिल्ली और अन्य शहरों में रहने वाले सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के मान्यता प्राप्त गुरुद्वारा साहिब से प्रमाण पत्र प्राप्त कर भेजेंगे। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि संगठन में कितने सदस्य अमृतधारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच के दौरान कोई सदस्य गलत जानकारी देता पाया गया या वह प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सका तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे सदस्यों की सदस्यता भी रद्द की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें