फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी, 300 गुम और चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए

अमृतसर देहात पुलिस ने करीब 300 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। इस मौके पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया। इस दौरान सुहैल मीर खान (एसएसपी अमृतसर देहाती) ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह दूसरी बार है जब पुलिस की ओर से मोबाइल वितरण समारोह आयोजित किया गया है। इससे पहले जनवरी महीने में भी करीब 300 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए गए थे। अब मार्च में दोबारा अभियान चलाकर लगभग 300 मोबाइल फोन रिकवर कर लोगों को सौंपे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन मोबाइल फोन की कुल बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें