फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में आप सरपंच की हत्या पर मजीठिया का सरकार पर हमला

बिक्रम सिंह मजीठिया ने तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच की सरेआम हत्या के मामले को लेकर पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानकारी के अनुसार, तरनतारन के शेरों स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह के सिर में गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों का पीछा करने पर उनके भाई को भी गोली मारी गई, जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता मजीठिया ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। मजीठिया ने कहा कि सीमा राज्य पंजाब को दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गैंगवार, फिरौती और टारगेट किलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यदि हालात ऐसे ही रहे तो न निवेश आएगा और न विकास संभव होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें