13 अप्रैल 1919 के दिन हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड की आज 106वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर जलियांवाला बाग में शहीदों को याद किया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला प्रशासन व विभिन्न संगठनों की ओर शहीदी लाट पर नमन किया गया। देश भक्ति के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बड़ीं संख्या में लोग जलियांवाला बाग पहुंचे हैं।