फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Updated Wed, 20 May 2026 04:08 PM IST

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो ICE यानी मेथामफेटामाइन और 4 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित किया जा रहा था और पंजाब से लेकर दिल्ली तक नशे की सप्लाई की जा रही थी। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री के “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के संपर्क में थे। इनमें से एक आरोपी हाल ही में दुबई से लौटा था, जहां उसे ड्रग तस्करी और सप्लाई नेटवर्क संचालित करने की ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब के माजहा और दोआबा क्षेत्रों के अलावा दिल्ली तक नशे की सप्लाई कर रहे थे। एक आरोपी का काम नशे की खेप को सुरक्षित तरीके से पहुंचाना था, जबकि दूसरा आरोपी स्टोरेज और सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध करवाता था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट और फायरिंग से जुड़े मामले दर्ज हैं। मामले में पंजाब पुलिस अब पूरे नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह, एडीसीपी कमलजीत सिंह और थाना छेहरटा की टीम ने अंजाम दिया। फिलहाल थाना छेहरटा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें