फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सरकार ने रिहा किए 67 पाकिस्तानी कैदी

भारत सरकार ने मंगलवार को 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया। पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा भारतीयों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान से संबंध तोड़ लिए थे। इसके बाद आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया गया। कैदियों की रिहाई का फैसला भारत सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से किया है। इन कैदियों को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया। यह कैदी भारत की कई जेलों में बंद थे। इनमें कुछ महिलाएं और बुजुर्ग हैं। इनमें अधिकतम गैर-कानूनी तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। कुछ लोग मछली पकड़ते हुए भारतीय जलक्षेत्र में आ गए थे। कुछ पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था। अटारी सीमा पर विभिन्न एजेंसियों की मौजूदगी में इन कैदियों को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें