फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमित शाह से पूछे सवाल

Nivedita Updated Sat, 14 Mar 2026 04:14 PM IST

अमृतसर में आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि जब अमित शाह पंजाब आ रहे हैं तो उन्हें राज्य के रुके हुए फंड भी साथ लाने चाहिए। धालीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब के गांवों के विकास के लिए मिलने वाला आरडीएफ (रूरल डेवलपमेंट फंड) कई वर्षों से रोका हुआ है, जिससे ग्रामीण विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पंजाब को आर्थिक नुकसान हुआ है, इसलिए केंद्र सरकार को मुआवजे की राशि जारी करनी चाहिए। उन्होंने पिछले साल आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र ने 1600 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह राशि जारी नहीं हुई। धालीवाल ने सीमा सुरक्षा, ड्रोन के जरिए हो रही नशा तस्करी और अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील पर भी केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें