फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहिंद में रेल पटरी पर धमाके के बाद अमृतसर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर सर्च

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Jan 2026 10:30 AM IST

सरहिंद में रेल पटरी पर हुए धमाके की घटना के बाद अमृतसर में पुलिस हाई अलर्ट पर है। साथ ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब पुलिस पहले से ही पूरे प्रदेश में सतर्कता बरत रही है। घटना के मद्देनजर अमृतसर रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन ट्रैक पर जीआरपी पुलिस द्वारा विशेष सर्च और चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी पुलिस की टीमों ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रैक के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की भी सहायता ली गई। मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को देखते हुए पुलिस द्वारा सुबह-शाम लगातार विशेष चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और हर व्यक्ति की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें