फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन टेंपल पहुंची हरसिमरत कौर बादल, आप सरकार पर बोला हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार की जनकल्याण योजनाओं और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताया। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था। इस वादे के नाम पर महिलाओं का डाटा तो एकत्र कर लिया गया, लेकिन चार साल बीतने के बावजूद किसी भी महिला को इसका लाभ नहीं मिला। अब सरकार नए वादे कर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने मोहल्ला क्लीनिकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को वहां तैनात कर स्वास्थ्य ढांचे को कमजोर किया गया है, जहां न पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं और न ही सही इलाज। कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब में हत्याएं, लूट और फिरौती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार बड़े गैंगस्टरों पर कार्रवाई करने के बजाय केवल विज्ञापनों तक सीमित रह गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें