फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: सोशल मीडिया विवाद में समझौता, गुरिंदर सिंह रंगरेटा ने मांगी माफी

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Feb 2026 05:07 PM IST

सोशल मीडिया पर विवादित शब्दावली के मामले में बड़ा मोड़ उस समय आया जब पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गहड़ी और दशमेश तरना दल के प्रमुख मेजर सिंह सोढ़ी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। ऐतिहासिक स्थल निशाने खालसा में हुई बैठक के दौरान डॉ. गुरिंदर सिंह रंगरेटा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित रूप में माफी मांगी और भविष्य में ऐसी टिप्पणी न करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से मजहबी सिख और वाल्मीकि समाज में रोष था, जिसके बाद शिकायतें दर्ज हुईं और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। समझौते के तहत रंगरेटा ने शर्तों पर हस्ताक्षर किए हैं। दोबारा विवादित बयान देने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नेताओं ने इसे सामाजिक सद्भाव की दिशा में अहम कदम बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें