फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज पिता ने प्रेमी संग उतारा माैत के घाट

अमृतसर में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। वारदात मंगलवार देर रात गांव बोपाराय में घटी।  आरोपी का नाम बाज सिंह है। डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  मृतक युवक का नाम जोबनजीत सिंह है और लड़की का नाम सुखप्रीत कौर है। जानकारी के मुताबिक जोबनजीत सिंह और सुखप्रीत कौर के आपस में प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें