फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में 1.145 किलो हेरोइन सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Updated Mon, 01 Jun 2026 10:15 AM IST

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 145 ग्राम हेरोइन, 64 हजार रुपये की ड्रग मनी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना इस्लामाबाद की पुलिस चौकी कोट खालसा की टीम ने की। पुलिस के अनुसार दो एक्टिवा सवार आरोपियों दानिश उर्फ नन्नू निवासी लोहगढ़ चौक और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा निवासी गांव चीचा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और जांच के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, ड्रग मनी और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना इस्लामाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि गांव चीचा निवासी कंवलजीत सिंह उर्फ कंवल, जो इस समय केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद है, जेल के भीतर से पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का संचालन कर रहा था। पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बटाला निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ साबी को भी गिरफ्तार किया गया, जो हेरोइन की सप्लाई में शामिल था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें