फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद प्रधान सुखबीर बादल पर बरसे पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, सुनिए क्या बोले

पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला। धालीवाल ने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल के नेतृत्व में पंजाब को भारी नुकसान हुआ और राज्य के संसाधनों का सही ढंग से उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। धालीवाल ने यह भी कहा कि ज्ञानी रघुबीर सिंह द्वारा भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक सुखबीर बादल या अकाली दल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक हलकों में इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें