अमृतसर के अटारी इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक घर के बाहर गोलियां चलाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और घर के बाहर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।