फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार के खिलाफ 27 को किसानों का प्रदर्शन

पंजाब सरकार की कथित धक्केशाही और पत्रकारों के खिलाफ दर्ज किए गए नाजायज मामलों के विरोध में किसान संगठनों ने 27 फरवरी को अमृतसर के डीसी कार्यालय में एकत्र होने का ऐलान किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पत्रकारों पर दर्ज किए गए केस लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आलोचनात्मक आवाजों को बर्दाश्त नहीं कर रही और प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है। पंधेर ने कहा कि किसान संगठन बड़ी संख्या में डीसी कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से रोष प्रदर्शन करेंगे और पत्रकारों पर दर्ज मामलों को तुरंत रद्द करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। किसान नेता ने सभी संगठनों और आम लोगों से भी अपील की कि वे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के लिए इस प्रदर्शन में शामिल हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें