फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर तीन घंटे कराया टोल फ्री

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और अन्य किसान संगठनों ने कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने तीन घंटे तक टोल प्लाजा को टोल मुक्त रखा, जिससे वाहन चालकों को बिना शुल्क दिए आवागमन की सुविधा मिली। किसान नेताओं परमिंदर सिंह पंडोरी और ब्लॉक मजीठा के प्रधान बाबा जगजीत सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में किया गया है। उनका आरोप है कि यदि अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों को टैक्स में छूट देकर भारत में आयात किया गया तो इससे देश के किसानों, डेयरी क्षेत्र और स्थानीय उद्योगों को भारी नुकसान होगा। किसान नेताओं ने कहा कि शुरुआती दौर में विदेशी सामान सस्ता मिल सकता है, लेकिन घरेलू उत्पादन प्रभावित होने के बाद विदेशी कंपनियां मनमाने दाम वसूलेंगी। उन्होंने दावा किया कि इससे देश के किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोके जाने और कथित लाठीचार्ज की कोशिश की भी निंदा की। उनका आरोप है कि सरकार ने पहले किसानों को बसों से जाने की अनुमति देने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्हें सीमा पर रोक दिया गया। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। साथ ही पंजाब सरकार पर भी चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के हितों के खिलाफ फैसले जारी रहे तो संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन को और तेज करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें