फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के सरहदी इलाकों में पहुंचे किसान नेता पंधेर, नहरी पानी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने अमृतसर के सरहदी इलाकों का दौरा कर नहरी पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पंधेर ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर नहरें पूरी तरह सूखी पड़ी हैं। किसान नेता ने किसानों के साथ विभिन्न गांवों की नहरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाली पड़ी नहरों को दिखाते हुए कहा कि प्रशासन कागजों में नहरों को पानी से भरा हुआ बता रहा है, लेकिन किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि नहरी पानी नहीं मिला तो आगे फाइलों की बिजाई मुश्किल हे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें