फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध पंजाबी गायक मलकीत सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

विश्व प्रसिद्ध पंजाबी गायक और ‘गोल्डन स्टार’ के नाम से मशहूर मलकीत सिंह सोमवार को श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। गुरु घर में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दरबार साहिब आकर जो आत्मिक शांति मिलती है, वह दुनिया में कहीं और संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी वह पंजाब आते हैं, तो गुरु चरणों में हाजिरी अवश्य लगाते हैं। इस दौरान मलकीत सिंह ने कलाकारों को विनम्रता अपनाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि गुरु घर में हमेशा एक साधारण श्रद्धालु के रूप में ही जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “कई बार लोग दरबार साहिब के अंदर भी काले चश्मे लगाकर घूमते हैं, जो उचित नहीं है। यहां झुककर आने वाला ही कुछ प्राप्त करता है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कभी भी बाउंसरों या सुरक्षा घेरे में आना पसंद नहीं करते। पंजाबी सिनेमा और संगीत पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्मों ने आज बॉलीवुड के बराबर स्तर हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि बैसाखी के अवसर पर उनकी नई पंजाबी फिल्म रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग लंदन, न्यूयॉर्क और भारत के विभिन्न स्थानों पर की गई है। साथ ही फिल्म निर्माताओं से अलग और नए विषयों पर काम करने की अपील की। मलकीत सिंह ने संगत को होले-मोहल्ले की शुभकामनाएं दीं और अपने नए गीत ‘की खानी ओ’ को भी सराहना देने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें