फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: डीए की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

महंगाई भत्ते (डीए) की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने रविवार को अमृतसर के बिजली घर परिसर में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में बिजली मुलाजिमों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से लंबित डीए जारी करने में देरी कर रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार से जल्द बकाया डीए जारी करने, वेतन संबंधी मांगों का समाधान करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें