फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर पर श्रद्धालुओं को रोका गया, वीजा होने के बावजूद नहीं मिली पाकिस्तान जाने की अनुमति

पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए जा रहे कई श्रद्धालुओं को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उन्हें वीजा होने के बावजूद वाघा बॉर्डर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर बीएसएफ के अधिकारियों ने रोक दिया। बीएसएफ का कहना है कि अभी तक उन्हें उच्च अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी (अप्रूवल) प्राप्त नहीं हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक यह मंजूरी नहीं मिलती, तब तक किसी भी श्रद्धालु को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में निराशा का माहौल है, क्योंकि वे लंबे समय से गुरुधामों के दर्शन की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें