फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामलों पर सिख संगठनों का सीएम मान से मिला प्रतिनिधिमंडल, सख्त कार्रवाई की मांग

बेअदबी की बढ़ती घटनाओं को लेकर विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। इस दौरान संगठनों ने राज्य में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामलों पर गहरी चिंता जताई और हर मामले में सख्त व त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि बेअदबी की घटनाएं सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, इसलिए ऐसे मामलों में दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इन मामलों की जांच के लिए विशेष तंत्र बनाया जाए और लंबित मामलों का भी जल्द निपटारा किया जाए। संगठनों ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि प्रदेश में शांति और भाईचारा कायम रह सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार बेअदबी के मामलों को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें