फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामलों पर दल खालसा की मांग: कानून नहीं, पंथक सामूहिक फैसला हो समाधान

Ankesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 04:59 PM IST

दल खालसा ने बेअदबी के मामलों को लेकर आयोजित एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानून बनाने की बजाय पंथक स्तर पर सामूहिक फैसला लेने की मांग उठाई। संगठन के नेताओं ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और केवल कानून बनाकर इन्हें नहीं रोका जा सकता। दल खालसा के प्रवक्ता कंवरपाल सिंह बिट्टू ने बताया कि पंजाब सरकार ने 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें “गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2008” में संशोधन की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि सख्त कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जरूरी यह है कि ऐसी घटनाओं को होने से पहले रोका जाए। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर पंथ में एकजुटता की कमी नजर आ रही है, जो चिंता का विषय है। इसी को देखते हुए दल खालसा ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र लिखकर सभी पंथक संगठनों को एक मंच पर लाकर सामूहिक निर्णय लेने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें